मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख 80 हजार का चैक भेंट

जयपुर, 14 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान विश्वविद्यालय सहायक कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख
80 हजार 141 रुपए का चैक भेंट किया गया। सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री मोहम्मद मुस्तफा व महामंत्री श्री घनश्याम सैनी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ
विश्वविद्यालय के सभी सहायक कर्मचारियों के एक दिन के मूल वेतन से यह राशि एकत्रित की गई है।