मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुम्बई जायेंगी

जयपुर, 30 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शुक्रवार को मुम्बई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी ।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती राजे प्रातः जयपुर से रवाना होकर मुंबई पहुंचेंगी। वे वहां वानखेडे स्टेडियम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगी। मुख्यमंत्री का शनिवार को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।