मुख्यमंत्री बुधवार को सूरतगढ़ जाएंगी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे बुधवार को सूरतगढ़ जाएंगी। श्रीमती राजे गुरुवार को यहां मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की लाॅन्चिंग एवं कृषि कर्मण पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार अपरान्ह जयपुर से हैलीकाॅप्टर से रवाना होकर सूरतगढ़ पहुंचेंगी। श्रीमती राजे गुरुवार दोपहर को यहां मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की लाॅन्चिंग एवं कृषि कर्मण पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री बीकानेर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगी।

मुख्यमंत्री का शुक्रवार प्रातः जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

जयपुर, 17 फरवरी 2015