मुख्यमंत्री ने मून्दड़ा पोर्ट क्षेत्र में विकास कार्यों का अवलोकन किया

जयपुर, 18 जनवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राजस्थान में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्लानिंग के दृष्टिगत रविवार को गुजरात के कच्छ में स्थित मून्दड़ा पोर्ट (बन्दरगाह) का दौरा किया। उन्होंने पोर्ट के साथ-साथ मून्दड़ा स्पेशल इकाॅनोमिक जोन (सेज) व आसपास के क्षेत्र में विकास कार्यों का अवलोकन किया।

श्रीमती राजे ने मून्दड़ा में स्थापित अडानी पाॅवर प्रोजेक्ट्स के 6 हजार मेगावाट की उत्पादन क्षमता वाले थर्मल पाॅवर स्टेशन व टाटा पाॅवर प्रोजेक्ट्स के 4 हजार मेगावाट के थर्मल पाॅवर स्टेशन का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने बन्दरगाह क्षेत्र में 20 साल पहले बंजर रही जमीन को विकसित रूप में देखकर स्थानीय अधिकारियों व लोगों से यह जाना कि यह विकास कैसे संभव हुआ। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।

बाड़मेर से मून्दड़ा जाते समय मुख्यमंत्री ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया। बाद में श्रीमती राजे दिल्ली के रवाना हो गईं। उनका सोमवार दोपहर बाद जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

[slideshow]