सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कृत संकल्प

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए दी हंै और कहा है कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कृत संकल्प है।

अपने संदेश में श्रीमती राजे ने कहा कि हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर पूरा देश आज के दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है। मेजर ध्यानचंद ने न केवल खेलों की दुनिया में भारत का नाम ऊँचा किया अपितु अपने बुलंद हौसले के बल पर उन्होंने भारत के युवाओं को यह संदेश भी दिया कि जब आदमी सच्चे मन से कोई काम करता है तो वह बड़ी से बड़ी सफलता अर्जित कर सकता है।

जयपुर, 29 अगस्त 2015