मुख्यमंत्री से मिले राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अभिमन्यु शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। सचिवालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री शिवजीराम जाट तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उनके साथ थे।

श्रीमती राजे ने श्री शर्मा को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वह सदैव कर्मचारियों के हित और कल्याण के लिए कार्य करेंगे।

जयपुर, 23 सितम्बर 2017