मुख्यमंत्री की गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व लोकतंत्र और संविधान में देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे महान संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के महान आदर्शों को संविधान के जरिए अंगीकार किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे देश की अखण्डता को बनाए रखने तथा देश-प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लें।

जयपुर, 26 जनवरी 217