मुख्यमंत्री की नोबेल पुरस्कार विजेता श्री सत्यार्थी को बधाई
जयपुर, 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने पर बाल अधिकार कार्यकर्ता श्री कैलाश सत्यार्थी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मानवता की सेवा के लिए श्री सत्यार्थी ने जो प्रयास किए हैं, वे प्रशंसनीय है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। खासकर राजस्थान में बाल श्रम को रोकने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त होना प्रदेश व देश के लिए गौरव की बात है।
श्रीमती राजे ने कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए श्री सत्यार्थी के प्रयास सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
