Author: admin
About admin
Posts by :
हैरिटेज लुक के साथ करें जोधपुर का सौन्दर्यकरण
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि जोधपुर ऐतिहासिक और सुन्दर शहर है। यहां का हैरिटेज बरकरार रखते हुए इसका विकास और सौन्दर्यकरण करवाया जाए। श्रीमती राजे शनिवार को जोधपुर पुलिस लाईन सभागार में जोधपुर जिले के विकास को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने करीब पांच घंटे […]
मुख्यमंत्री शनिवार को जोधपुर जाएंगी
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर जाएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती राजे शनिवार सुबह विशेष विमान से जोधपुर के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री शनिवार को जोधपुर के नौलखा में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के कार्यों का अवलोकन करेंगी। उसके बाद जिला स्तरीय प्रदर्शनी, रोजगार मेला और […]
मुख्यमंत्री ने पशुपालन डिप्लोमा महाविद्यालय का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को झालावाड़ जिले के डग कस्बे स्थित पशुधन अनुसंधान केन्द्र में पशुपालन डिप्लोमा महाविद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने आलोट से सुंवासरा तक 33 करोड़ रुपए की लागत से 25 किलोमीटर सीसी सड़क बनाने की घोषणा भी की। श्रीमती राजे की अपील पर शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों […]
कौशल एवं शैक्षणिक विकास से युवाओं को बनाएंगे सशक्त
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि युवा प्रदेश की अमानत हैं। कौशल विकास एवं शैक्षणिक उन्नयन के माध्यम से सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने की पहल की है जिससे राजस्थान आगे बढ़ेगा। श्रीमती राजे शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ के छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित युवा शक्ति को सम्बोधित कर […]
विकास कार्य समय पर पूरे कर झालावाड़ को प्रदेश में बनाएंगे अग्रणी
मुख्यमंत्री ने झालावाड़ को दी 95 करोड़ रुपए की सौगातें मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने झालावाड़ जिले को करीब 95 करोड़ रुपए की सौगातें दी हैं। उन्होंने शुक्रवार को झालावाड़ में 14.67 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के फोरलेन कार्य के लिए 80.69 करोड़ रुपए की […]
मुख्यमंत्री ने स्व. नागर के परिजनों को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को अटरु क्षेत्र के सहरोद गांव में दिवंगत समाजसेवी पटेल रामनारायण नागर के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय नागर के घर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों के साथ समय बिताकर पुरानी यादें ताजा की। श्रीमती राजे स्वर्गीय नागर की पत्नी श्रीमती द्वारिका बाई […]
युवा सेना में भर्ती होकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करें
झालावाड़ में सेना भर्ती रैली मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि देश सेवा का मौका सौभाग्य से मिलता है। प्रदेश के युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर देशभर में अपनी प्रतिभा एवं कौशल की छाप छोड़कर नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे शुक्रवार को झालावाड़ स्थित श्रीमती विजयाराजे राजकीय खेल संकुल में आयोजित सेना […]
