क्रांति और अध्यात्म के प्रणेता थे, श्री अरबिन्दो

जयपुर, 4 दिसम्बर। भारत के महान क्रांतिकारी विचारकों और अध्यात्मिक गुरुओं में महर्षि अरबिन्दो का नाम प्रमुख है। उन्होंने योग और दर्शन के माध्यम से आत्मा की खोज की।

स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी योगदान के बाद उन्होंने आत्मा में अंतर्निहित दिव्यता की पहचान करने के लिए अध्यात्म का सहारा लिया। पांडिचेरी आश्रम में उन्होंने सार्वभौमिक मोक्ष के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया। उनके अनुयायी आज भी विश्वभर से पांडिचेरी आश्रम आते हैं।

उन्होंने माना कि विकास का चरम लक्ष्य जन्म और मृत्यु के परे आत्मा की खोज करना है। श्री अरबिन्दो ने देशज संस्कृति को नए आयाम दिए। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।