विश्व रत्न – बाबा साहेब अम्बेडकर

जयपुर, 5 दिसम्बर। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने सारे देश को एक सूत्र में बांधने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

वे देश के संविधान के निर्माता और ज्ञाता थे। उन्होंने बोद्धधर्म का विशद अध्ययन किया और समाज को सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया।

डाॅ. अम्बेडकर ने जाति प्रथा और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उनके सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैं।