संभाग स्तरीय बूथ सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के भाषण के प्रमुख बिन्दु

  • राजस्थान विधानसभा के चुनाव में वसुन्धरा जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार और 2019 में केन्द्र में मोदी जी की सरकार बनानी है।
  • सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2018 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐसे जीत दिलाएं की पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा अजेय रूप में उभरे।
  • जब तक 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जीत नहीं मिल जाए कमल का निशान और भारत माता की तस्वीर ध्यान में रखें।
  • बूथ कार्यकर्ता भारत माता का जयकारा लगाकर बूथ पर उतरेंगे तो किसी की हिम्मत नही है भाजपा को हराने की।
    यह चुनाव विधायक, सांसद का नहीं भाजपा कार्यकर्त्ताओं का है।
  • 2014 में मोदीजी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से कई राज्यों में कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया है। आज 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।
  • कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि देश को आगे बढ़ाने की जो यात्रा भाजपा ने शुरू की है उसमें बीच में व्यवधान नहीं पड़े।
  • राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का यह सिलसिला खत्म कर इस बार 50 साल के लिए भाजपा को सत्ता में लाना है।
  • बूथ अध्यक्ष और शक्ति केन्द्र के प्रभारी जी-जान से जुट जाएं तो हमे कोई नही रोक सकता।
  • राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार लाएंगे और 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे यह संकल्प लेकर जाएं।
  • भाजपा 10 सदस्यों से 11 करोड़ सदस्यों की संख्या तक पहुंचने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
  • देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा का भगवा झंडा फहराने का काम किया है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की 5 पीड़ियों की मेहनत का परिणाम है।
  • राहुल बाबा दिन में सपने देखते हैं। सपने देखने से पहले अपना बैकग्राउण्ड नहीं देखते।
  • कांग्रेस का सभी जगह सूपड़ा साफ हो रहा है। पार्टी को दूरबीन लेकर ढूंढ़ना पडे ऐसी स्थिति है फिर भी वे राजस्थान में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं।
  • राजस्थान में तो कांग्रेस लड़ने से पहले यह तय करे कि उनका सेनापति कौन है?
  • राजस्थान में भाजपा की सरकार अंगद का पैर है जिसे कोई नहीं हिला सकता।
  • वसुन्धरा जी की सरकार ने छोटे-गरीब किसानों का कर्जा माफ करने का महत्वपूर्ण काम किया है।
  • अन्नपूर्णा रसोई योजना में गरीबों को 5 रूपए में नाश्ता और 8 रूपए में खाना खिलाया जा रहा है।
  • 5 हजार से ज्यादा गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया है। 3 हजार 500 से ज्यादा सड़कें स्टेट हाईवे बनाकर उनका विकास किया है।
  • राहुल बाबा हमसे राजस्थान में साढे़ चार का हिसाब मांग रहे हैं। देश की जनता उनसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है।
  • केन्द्र में यूपीए की सरकार थी और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी फिर भी तेरहवें वित्त आयोग ने राजस्थान को 1 लाख 9 हजार करोड़ दिए जबकि मोदी जी की सरकार ने 2 लाख 63 हजार 580 करोड़ राजस्थान में वसुन्धरा जी की सरकार को दिए।
  • यह राजस्थान की जनता पर केन्द्र सरकार का उपकार नहीं यहां की जनता का अधिकार है।
  • भाजपा का संकल्प देश में जितने घुसपैठिये हैं उनको देश से बाहर निकालना है।
  • हमारे लिए देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। सर्जिकल स्ट्राइक कर हमने देश का गौरव और हमारे जवानां का हौसला बढ़ाने का काम किया है।

बूथ सम्मेलन में मुख्यमंत्री के भाषण के प्रमुख बिन्दुः-

  • पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कुशल नेतृत्व में चारों ओर कमल खिल रहा है।
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाते हुए भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम हमारे प्रधानमंत्री और अध्यक्ष जी ने किया है।
  • आगामी चुनाव में बूथ हमारी जीत का आधार है। बूथों और शक्ति केन्द्रों को मजबूत करना है।
  • बूथ रूपी बीज सरकार रूपी वटवृक्ष बन सकता है। हमारा एक कार्यकर्ता 10 कार्यकर्ताओं के बराबर है।
  • राजस्थान में हम गाड़ी पटरी पर लाएं है। शक्तिशाली, उन्नतिशील राजस्थान बनाना है तो हमें मेहनत करनी होगी।
  • कार्यकर्ताओं के सहयोग और बूथ को मजबूत कर हम राजस्थान को फतह कर सकते हैं।
  • कांग्रेस के नेता चुनाव के समय बिलों से निकलकर लोगों को गुमराह करने में लगे हुए है।