मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री की कुशलक्षेम पूछी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राज्य के पूर्व मंत्री डाॅ. दिगम्बर सिंह के अमेरिका से आॅपरेशन करवाने के बाद जयपुर लौटने पर शुक्रवार शाम सिरसी रोड़ स्थित उनके निवास पर मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछी।

मुख्यमंत्री ने डाॅ. सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उनके सफल इलाज पर उन्हें बधाई दी और उनके शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की।

श्रीमती राजे ने कहा कि डाॅ. सिंह ने बीमारी से बहुत जल्द रिकवर किया है और यह जानकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति और परिजनों के सेवाभाव व चिकित्सकों की मेहनत से ही यह सम्भव हो पाया है कि डाॅ. सिंह जल्द स्वस्थ हो गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सासंद श्री दुष्यन्त सिंह व चिकित्सा मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ भी थे। श्रीमती राजे ने डाॅ. सिंह के परिजनों से भी बातचीत की।

जयपुर, 01 मई 2015