खेल गतिविधियां शारीरिक व मानसिक समृद्धि का आधार

खेल दिवस (29 अगस्त) पर मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने खेल दिवस (29 अगस्त) पर खेल प्रतिभाओं एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा है कि हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचन्द का जीवन हमें सिखाता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लगन और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में अग्रणी बना जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल गतिविधियां मानसिक व शारीरिक समृद्धि का आधार हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है कि खेलों से जुड़ी संस्थाएं खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और खेलों के विकास में अपनी महती भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक युवा एवं बच्चें खेलों से जुड़ें ताकि इस क्षेत्र मंे देश और प्रदेश को नया मुकाम हासिल हो।

जयपुर, 29 अगस्त 2016