National Science Day
28 फरवरी सन् 1928 को प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी श्री चन्द्रशेखर वैंकटरमण द्वारा “रमन प्रभाव” की खोज करने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
आम लोगों की वैज्ञानिक सोच में अभिवृद्धि करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय “राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान” रखा गया है।
आइए! हम सब मानव कल्याण के लिए विज्ञान के क्षेत्र में चल रही गतिविधियों, प्रयासों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए और विज्ञान का प्रयोग आम व्यक्ति के हित मेें करें।
जयपुर, 27 फरवरी 2015