Celebrating International Women’s Day

सम्पूर्ण विश्व में 8 मार्च को महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने के प्रतीक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। भारत में महिलाओें को देवी के रूप में सम्मानित किया जाता है इसके बावजूद उनके प्रति होने वाले अपराधों और संकीर्णताओं में कमी नहीं आ सकी है। हमें इस प्रवृति को रोकना है।
महिलाओं को उनके मूल अधिकारों, शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं से वंचित करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि जन्म से पूर्व भी भू्रण हत्या के रूप मे उनके खिलाफ साजिश रची जाती है। हमें इस प्रवृति को रोकना है।
राज्य सरकार का प्रयास है कि महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा और अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और लोगों की मानसिकता में बदलाव लाया जाए ताकि समाज में महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा में वृद्धि हो। साथ ही महिलाओं को अधिकार सम्पन्न बनाया जाए क्योंकि इसी से मानवता को सशक्त किया जा सकेगा। यदि महिलाएं सशक्त, समर्थ और सुरक्षित होंगी तभी समाज भी सही अर्थों में उन्नति कर सकेगा।
जयपुर, 8 मार्च 2015
