ईदुलजुहा 25 सितम्बर 2015

ईदुलजुहा के मौके पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद। इस त्यौहार से इंसान के दिल में कुरबानी का जज़्बा पैदा होता है जिससे मनुष्य में दूसरों की भलाई के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने की भावना पैदा होती है। प्रदेश में 36 कौमें मिलजुल कर हमेशा राज्य की प्रगति के लिए एकता की मिसाल कायम करती रही है। आगे भी यही सद्भाव और शान्ति बनी रहे यही कामना है। मुझे आशा है कि ईदुलजुहा का त्यौहार हमारे प्रदेश में अमन-चैन, कौमी एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का पैगाम लेकर आयेगा।