बूंदी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जगह-जगह भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के गुरूवार को बूंदी पहुंचने पर अपार जनसमूह उनके स्वागत के लिए उमड पड़ा। मुख्यमंत्री के हैलीपेड से होटल हाड़ौती पैलेस पहुंचने तक जगह-जगह भारी भीड़ उपस्थित थी। लोग मुख्यमंत्री की झलक पाने और उनके स्वागत के लिये बेताब नजर आये। मुख्यमंत्री का रोड शो जिस-जिस रास्ते से गुजरा ’वसुन्धरा राजे जिन्दाबाद’ के नारे गूंज उठे। लोगांं ने सर्किट हाउस चौराहा, कलक्ट्रेट सर्किल और कॉलेज सर्किल सहित कई जगह पर उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें हैलीपेड से हाड़ौती पैलेस तक का लगभग एक किलोमीटर का रास्ता तय करने में आधे घंटे से भी अधिक समय लगा।

मुख्यमंत्री का रास्ते में भाजपा जिला इकाई, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, वक्फ बोर्ड सहित विभिन्न समाजों, संगठनों और संस्थाओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

जयपुर/बूंदी, 14 सितम्बर 2017