मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती महाजन को बधाई दी
जयपुर, 6 जून। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने 16 वीं लोकसभा की निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर श्रीमती सुमित्रा महाजन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश की वरिष्ठ और अनुभवी सांसद के रूप में श्रीमती महाजन ने लम्बे अरसे से संसद में जनता की आवाज को बुलंद कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य किया है। अब उन्हें लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका में एक नए चुनौतीपूर्ण दायित्व के निर्वहन का सुअवसर मिला है।
श्रीमती राजे ने उम्मीद जताई की लोकसभा अध्यक्ष के रूप में श्रीमती महाजन का सजग नेतृत्व देश में संसदीय परम्पराओं और मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
