मुख्यमंत्री ने रखी अपने आवास पर बिजली बंद

जयपुर, 29 मार्च। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने ’अर्थ आवर’ के वैश्विक अभियान के तहत पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को सिविल लाईन्स स्थित अपने निवास स्थान पर एक घंटे तक बत्तियां बंद रखीं और आवश्यक कार्य मोमबत्ती की रोशनी में निपटाए।

श्रीमती राजे ने कहा कि जब तक सभी नागरिक अर्थ आवर जैसे अभियानों के लिए एकजुट नहीं होंगे तब तक पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति चलाए जा रहे अभियानों को सफल नहीं बनाया जा सकता। इस तरह के अभियान से लोगों में जागरूकता के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अर्थ आवर के दौरान मुख्यमंत्री निवास पर 8.30 से 9.30 बजे तक सभी बत्तियां बंद रखकर ऊर्जा की बचत का संदेश दिया। इस दौरान निवास पर स्थित विभिन्न कार्यालयों मंे भी लाईटें बंद रखी गई।
– – – – – –