मुख्यमंत्री राजे ने श्रीचारभुजानाथ के दर्शन किए

राजसमन्द, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुरूवार को गढबोर में भगवान चारभुजानाथ के दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परम्परानुसार पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई।

मंदिर दर्शन के दौरान कुम्भलगढ़  विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड, भीम विधायक हरिसिंह रावत, नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह चैहान, मावली विधायक दलीचंद डांगी, बडी सादडी विधायक चन्द्रभान सिंह, विधानसभा के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया, महानिरीक्षक पुलिस गोविन्द नारायण, जिला कलक्टर कैलाशचन्द वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड, उपवन संरक्षक कपिल चन्द्रावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, उपखण्ड अधिकारी कुम्भलगढ़ अरविन्द सेंगवा, आमेट तरू सुराणा सहित जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी मौजूद थे।