पदोन्नत होकर आईएएस बने अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर हाल ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों ने मुलाकात की। अधिकारियों ने पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

श्रीमती राजे ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ ही अधिकारियों के दायित्व एवं जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदोन्नत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले आईएएस अधिकारियों में श्री वीरेन्द्र सिंह बांकावत, श्री यज्ञमित्र सिंहदेव, श्री सांवरमल वर्मा, श्री महेश चन्द शर्मा, श्री श्यामलाल गुर्जर, श्री पवन अरोड़ा, श्री इंद्र सिंह, श्री दिनेश चन्द जैन आदि शामिल थे।

जयपुर, 11 जुलाई 2017