मुख्यमंत्री की विवेकानंद जयंती पर शुभकामनाएं
जयपुर, 11 जनवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने विवेकानंद जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि युवा शक्ति के प्रतीक स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। स्वामी जी ने दुनिया में भारतीय दर्शन और संस्कृति का प्रचार करते हुए भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया।
हम सब उनके आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में मातृभूमि के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लें।
