विश्व वन्यजीव दिवस, 3 मार्च, 2016

प्रकृति और पर्यावरण के साथ वन्य प्राणियों का अस्तित्व मानव जीवन के लिए अत्यन्त महत्तवपूर्ण है। मनुष्य अपने स्वार्थ और लालच के कारण प्रकृति एवं वन्य प्राणियों के साथ खिलवाड़ कर रहा है, यह ठीक नहीं है। आज विभिन्न वन्य जीवों, वनस्पतियों, प्राकृतिक धरोहरों और प्रजातियों के विनाश का खतरा हमारे सामने है जिससे भविष्य में हमें कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

विश्व वन्यजीव दिवस जंगलों और जंगली जानवरों के बारे में जागरूकता बढ़ाकर लुप्त होते जीव-जन्तुओं और वनस्पतियों को बचाने की प्रेरणा देता है। आइए! आज के दिन पर्यावरण, प्रकृति और प्राणियों को बचाने का संकल्प लें।