मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुईं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुईं।

बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री वी. सतीश, श्री बी.एल. संतोष, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्री सी.आर. चौधरी, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल और गृह मंत्री श्री गुलाब चंद कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी उपस्थित थे।

जयपुर, 25 मार्च 2017