मुख्यमंत्री की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने महाशिवरात्रि (24 फरवरी) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शिव सृष्टि और संहार के देवता हैं और महाशिवरात्रि का पर्व अपनी आत्मा को पुनीत करने का महापर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं। उनमें मानव जाति का कल्याण निहित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें अपने भीतर सत्य व ज्ञान को आत्मसात कर प्राणी मात्र के कल्याण का संकल्प लेना चाहिए।

जयपुर, 23 फरवरी 2017