आतिथ्य सत्कार की परम्परा को और अधिक समृद्ध बनाएं

विश्व पर्यटन दिवस

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे विश्व पर्यटन मानचित्र पर राजस्थान का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के सहगामी बनें।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति से राजस्थान को नैसर्गिक विविधता और इतिहास से गौरवशाली विरासत मिली है। यहां की बहुरंगी संस्कृति, शिल्प, कला, लोक संगीत, तीज-त्यौहार, मेले, ऐतिहासिक किले, भव्य महल और अद्भुत हवेलियां पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण का केन्द्र रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन उद्योग को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। राज्य पर्यटन का स्लोगन ‘जाने क्या दिख जाए‘ लोगों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार पुरा महत्व के किलों, स्मारकों व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर रही है। पर्यटन के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों के चलते ही विभिन्न पर्यटन एजेंसियों ने राज्य के पर्यटन की सराहना की है।

श्रीमती राजे ने कहा कि हमें प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को अपना मेहमान मानकर उनके स्वागत-सत्कार एवं आतिथ्य की राजस्थानी परम्परा को और समृद्ध बनाना होगा।

World Tourism Day 2017

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उदयपुर दौरे के दौरान राजस्थान के पर्यटन को उसकी ताकत कहा था। इस विश्व पर्यटन दिवस पर सभी प्रदेशवसियों से आह्वान करती हूँ कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर राजस्थान का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के सहगामी बनें। प्रकृति से राजस्थान को नैसर्गिक विविधता और इतिहास से गौरवशाली विरासत मिली है। यहाँ की बहुरंगी संस्कृति, शिल्प कला, लोक संगीत, तीज-त्यौहार, मेले, ऐतिहासिक किले, भव्य महल और अद्भुत हवेलियां पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण का केन्द्र रहे हैं।
सरकार प्रदेश के पर्यटन उद्योग को मज़बूत करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। राज्य पर्यटन का स्लोगन 'जाने क्या दिख जाये' लोगों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार पुरा महत्त्व के किलों, स्मारकों व धार्मिक स्थलों का
जीर्णोद्वार कर रही है। पर्यटन के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों के चलते ही विभिन्न पर्यटन एजेंसियों ने राज्य के पर्यटन की सराहना की है।

हमें प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को अपना मेहमान मानकर उनके स्वागत-सत्कार एवं आतिथ्य की राजस्थानी परंपरा को और समृद्ध बनाना होगा।
#JaaneKyaDikhJaye #BeautifulRajasthan #WorldTourismDay #RisingRajasthan

Posted by Vasundhara Raje on Tuesday, 26 September 2017

जयपुर, 27 सितम्बर 2017