राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर खेल प्रतिभाओं और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस हमारी जिन्दगी में खेलकूद के महत्व को दर्शाता है। खेल न केवल व्यक्ति के मानसिक एवं शारीरिक समृद्धि का आधार हैं, बल्कि इनके माध्यम से हम मेजर ध्यानचंद की तरह अपने देश और दुनिया में प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश में खेलों से जुड़ी संस्थाओं का आह्वान किया कि वे खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में अपनी महती भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कृत-संकल्प है।

जयपुर, 29 अगस्त 2017