मुख्यमंत्री की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं

जयपुर, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शिव सभी का कल्याण करने वाले हैं। वे त्याग, तपस्या और करूणा की मूर्ति हैं। महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व हमें इन गुणों को जीवन में उतारने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की है।