देश के जांबाज सिपाहियों को सलाम

जयपुर, 14 जनवरी। भारतीय सेना के जांबाज सिपाहियों को हम सबका सलाम! राष्ट्र के बहादुर सिपाही देश की सम्प्रभुता और शांति की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वस्व समर्पित कर देते हैं। राष्ट्र के उन बहादुर सिपाहियों के योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर राजधानी नई दिल्ली के साथ-साथ अन्य सेना मुख्यालयों पर परेड, बल प्रदर्शन और पुरस्कार सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। भारतीय सेना युद्ध के अलावा शांति के समय में भी अपनी अद्वितीय क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है। हम सबको भारतीय सेना पर गर्व है।