मुख्यमंत्री की रूप चतुर्दशी पर शुभकामनाएं

सभी प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली की शुभकामनाएं। आज के दिन आलस्य और बुराई का त्याग कर घरों को साफ-सुथरा और प्रकाशमय बनाया जाता है।

यह माना जाता है कि जो बुराइयां हमारे जीवन मे दुःख पैदा कर सकती हैं आज के दिन उनको छोड़ देना चाहिए। आइए, हम भी अपनी बुराइयों को त्यागने का प्रयास करे।