मुख्यमंत्री ने श्रीमती सूरज कंवर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

जयपुर, 9 मार्च। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की धर्मपत्नी श्रीमती सूरज कंवर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

श्रीमती राजे ने कहा कि श्रीमती सूरज कंवर सहज, मिलनसार और सâदय महिला थीं। जिनके मन में गरीब और कमजोर वर्गों के लिए बहुत स्थान था। वे भी स्व. शेखावत की तरह गरीब को गणेश मानकर उनके उत्थान के लिए समर्पित थीं। पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. शेखावत ने राजनीतिक क्षेत्रा में जिन ऊंचाइयों को छुआ उसमें उनका अहम योगदान था। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती कंवर का निधन उनके लिए व्यकितगत क्षति है।

मुख्यमंत्री ने र्इश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शकित प्रदान करने की प्रार्थना की है।