श्रीमती वसुंधरा राजे ने श्री जगत सिंह मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

जयपुर, 6 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने पदम भूषण से सम्मानित भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं शिक्षाविद श्री जगत सिंह मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री मेहता ने भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए विभिन्न देशों से अच्छे संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभार्इ। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने के साथ ही भारतीय नौसेना में भी सेवाएं दीं। उनका यह योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने र्इश्वर से दिवगंत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शकित प्रदान करने की कामना की है।