मुख्यमंत्री ने किया आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र योजना का शुभारम्भ

जयपुर, 30 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को अजमेर में महिला एवं बाल विकास विभाग की आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र योजना का शुभारम्भ किया। उन्होंने तोपदड़ा क्षेत्रा स्थित मोची बस्ती में आदर्श आंगनबाड़ी का उद्घाटन किया। उन्होंने केन्द्र पर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इस तरह के केन्द्रों से बच्चों की सीखने की क्षमता बढे़गी।

श्रीमती राजे ने केन्द्र पर उपस्थित बच्चों से बातचीत की। गणेश एवं पूजा सहित अन्य बच्चों ने मुख्यमंत्री द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल तथा विभाग के निदेशक श्री पृथ्वीराज सांखला से योजना की जानकारी ली तथा इस तरह के प्रयासों को और बढ़ावा देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र पर स्वयं सहायता समूहो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यहां दौराई के गणेश समूह द्वारा हैण्डीक्राफ्ट, प्रियदर्शिनी समूह द्वारा मसालों, रामपुरा डाबला के मुस्कान समूह द्वारा खिलौनों की प्रदर्शनी लगाई गईं। इसी तरह स्वयं सहायता समूह कोमल द्वारा ज्वैलरी, न्यू बिसमिल्लाह समूह जवाहर नगर द्वारा जूतियों, न्यू लक्ष्मी समूह भोंपो का बाड़ा द्वारा ज्वैलरी, मसाले व बेबी मिक्स तथा जय भवानी समूह द्वारा जरी बेस निर्माण कार्याें की प्रदर्शनी लगाई गई। श्रीमती राजे ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रोत्साहन देने एवं बाजार में भी उपलब्ध कराने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्पादों को बढ़ावा मिलने से स्वरोजगार के अवसर विकसित होंगे।

बच्चों को मिलेगी स्मार्ट एज्यूकेशन
श्रीमती राजे ने आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध कराए गए के.यान कम्यूनिटी कम्प्यूटर व प्रोजेक्टर का भी शुभारम्भ किया। यह कम्यूनिटी कम्प्यूटर आई.आई.टी. मुम्बई के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है। इस कम्प्यूटर के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को स्मार्ट एज्यूकेशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को दिखाई जाने वाली शिक्षाप्रद फिल्मों का भी अवलोकन किया और कहा कि इस तरह की शिक्षा से बच्चों का बेहतर मानसिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि बच्चे श्रव्य-दृश्य माध्यमों से जल्दी सीखते हैं। उन्होंने आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र पर दानदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई साईकिलों एवं अन्य उपकरणों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए. मलिक, विधायक श्री भागीरथ चैधरी, सुरेश रावत, श्री अरविन्द यादव, प्रो. बी.पी. सारस्वत, श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री सम्पत साखंला एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

आई.सी.यू. वार्ड का लोकापर्ण किया
मुख्यमंत्री ने अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग में आई.सी.यू. का भी लोकार्पण किया। श्रीमती राजे ने कहा कि इससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप जैसे लोग ही मानवता के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने आई.सी.यू. में जीवनरक्षक उपकरणों की जानकारी भी ली। जिला कलक्टर ने बताया कि आई.सी.यू. का निर्माण 1.10 करोड रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अशोक चैधरी व हृदय रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र गोखरू भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
इससे पहले मुख्यमंत्री के अजमेर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सबसे आत्मीयता से मिली और हालचाल पूछे । मुख्यमंत्री का हैलीपेड पर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत, शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, विधायक श्री शंकर सिंह रावत, श्री सुरेश सिंह रावत, श्री भागीरथ चैधरी , संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमृत कलश, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चैधरी ने स्वागत किया। प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत व श्री अरविन्द यादव ने मुख्यमंत्री को अभिनन्दन पत्रा भेंट किया। पुष्कर नगरपालिका के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्री कमल पाठक व उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमावत ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।