समुद्री सीमाओं की पहरेदार नौसेना को देश का सलाम

जयपुर, 3 दिसम्बर। देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में जुटी भारतीय नौसेना का देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। नौसेना दिवस के अवसर पर सारा देश नौसैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

ये सैनिक देश की रक्षा का संकल्प लिए मुस्तैदी से नीले सागर की अतल गहराइयों के बीच निरन्तर देश सेवा में जुटे रहते हैं। भारतीय नौसेना संयुक्त अभ्यास, यात्राओं और आपदा के समय मानवीय सहायता जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी अपनी सेवाएं देती है।

बदलते परिवेश में समुद्री सीमाओं की सुरक्षा भी खतरे में है अतः भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण का प्रयास चल रहा है ताकि नौसेना के जांबाज सैनिक हर प्रकार की घुसपैठ को रोक सकें। राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक इन नौसैनिकों को सलाम करता है।