मुख्यमंत्री ने बालाजी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जयपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने शनिवार को चूरू जिले के सरदारशहर में इच्छापूर्ण बालाजी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इच्छापूर्ण बालाजी मन्दिर ट्रस्ट की ओर से श्रीमती राजे का चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया गया। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की तथा भगवान महादेव तथा दुर्गा माता के भी दर्शन किये।