मुख्यमंत्री ने शगुन चौधरी व बजरंग लाल ताखर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

जयपुर, 26 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा  राजे ने इंचियोन में हो रहे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने पर राजस्थान की महिला निशानेबाज शगुन चौधरी व रोवर बजरंग लाल ताखर को बधाई दी है।

श्रीमती राजे ने कहा कि दोनों खिलाडि़यों की यह उपलब्धि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन की परम्परा में एक नया अध्याय है। उनकी यह सफलता अन्य खिलाडि़यों को भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा युवाओं को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा देगी।