मुख्यमंत्री से तैराक सुश्री भक्ति शर्मा ने भेंट की

राजसमंद, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से रविवार को राजसमंद में नेशनल अवार्ड विजेता और चार बार इंग्लिश चैनल पार करने वाली तैराक सुश्री भक्ति शर्मा ने मुलाकात की। श्रीमती राजे ने तैराकी में सुश्री शर्मा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री से नन्ही भजन गायिका मनस्वी व्यास की भेंट

श्रीमती राजे से नन्ही भजन गायिका मनस्वी व्यास ने भी मुलाकात की। इस 13 वर्षीय बालिका ने ढ़ाई वर्ष की उम्र से ही कई हिन्दू स्त्रोत कंठस्थ कर लिए थे। वे स्वयं म्यूजिक कम्पोज करते हुए मां त्रिपुर सुन्दरी एवं अन्य भजन गाती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को त्रिपुर सुन्दरी का एक स्तुति गान सुनाया एवं अपने भजनों की एक सीडी भी भेंट की।

मुख्यमंत्री से क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी, नाथद्वारा के बच्चों के एक दल ने भी मुलाकात की।