25 अगस्त तक सभी टिकटों का ऐलान

राजसमंद, 22 अगस्त। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जेके विश्राम गृह में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़, ओंकार सिंह लखावत, पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान, राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, विधायक रामलाल गुर्जर, सासंद नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल वर्मा, हरिओम सिंह राठौड़, कुलदीप धनकड़ मौजूद थे।

बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने मीडिया को बताया कि भाजपा उप चुनाव वाली किसी भी सीट पर किसी भी सांसद के परिवार के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनायेगी। प्रदेश चुनाव समिति ने सर्व सम्मति से टिकट चयन का अधिकार तीन सदस्यों की कमेटी को दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया तथा प्रदेशाध्यक्ष अशेाक परनामी है। ये कमेटी प्रत्याशियों के नामों को तय कर पैनल केन्द्र को भेजेगी। भाजपा चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी 25 अगस्त तक घोषित करेगी।

परनामी ने बताया कि टिकट का आधार उस क्षेत्र की जनता में प्रत्याशी की लोकप्रियता होगी, इसके लिए पार्टी सर्वे करवा चुकी है।