मुख्यमंत्री ने श्री खुशवन्त सिंह के निधन पर शोक जताया

जयपुर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने जाने-माने लेखक और पत्रकार श्री खुशवन्त सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री खुशवन्त सिंह के निधन से साहित्य एवं पत्रकारिता जगत ने कलम के एक सच्चे सिपाही को खो दिया है। स्व. सिंह ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाते हुए देश की सेवा की। लेखन के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता आने वाली पीढि़यों के लिए सदैव एक मिसाल रहेगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।