मुख्यमंत्री की जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं निष्काम कर्म करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें

जयपुर, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण के आदर्श और उनकी जीवन शैली हमें सामाजिक समरसता, स्वार्थ रहित मैत्री, कर्म की महत्ता और प्रेम की सार्वभौमिकता से परिचित कराती है।
श्री कृष्ण ने जीवन के सभी क्षेत्रों में आदर्श स्थापित किए। वे कुशल राजनेता, आदर्श मित्र, सच्चे मार्गदर्शक और वात्सल्य की जीवंत प्रतिमूर्ति थे। श्रीमती राजे ने कहा कि श्री कृष्ण ने फल की चिन्ता किए बिना अनवरत कर्म करते रहने का जो उपदेश दिया वह आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से राज्य के विकास के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।