मुख्यमंत्री से केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर, 14 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे से केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी ने रविवार को सरकारी निवास पर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से श्रीमती गांधी की यह शिष्टाचार भेंट थी। जानी-मानी पर्यावरणविद श्रीमती गांधी वन्य जीव संरक्षण विषय पर आयोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेन्स में भाग लेने के लिए जयपुर में थी।