मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का बांसवाड़ा के जानामेड़ी में हैलीपेड़ पर स्वागत

बांसवाड़ा, 14 जून। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे हैलिकाॅप्टर से शनिवार को मध्याह्न 11.45 बजे बांसवाड़ा के जानामेड़ी में बनाए गए हैलीपेड़ पर पहुंची। हैलिकाॅप्टर में उनके साथ पूर्व संसदीय सचिव भवानीसिंह राजावत एवं मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार महेन्द्र भारद्वाज भी बांसवाड़ा आए। हैलीपेड़ पर संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया, पुलिस महानिरीक्षक जीएन पुरोहित, जिला कलक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने उनकी अगवानी की। हैलीपेड़ पर मुख्यमंत्री का भावभीना स्वागत किया गया।

राजस्थान धरोहर संरक्षण समिति के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचन्द कृपलानी, क्षेत्राीय सांसद मानशंकर निनामा, क्षेत्रा के विधायकों नवनीतलाल निनामा, धनसिंह रावत, भीमा भाई एवं जीतमल खांट , पूर्व राज्यमंत्राी भवानी जोशी, डूंगरपुर जिले के विधायकगण व जन प्रतिनिधिगण, समाजसेवी भगवतपुरी, ओम पालीवाल, गोविंदसिंह राव, दीपक जोशी, योगेश जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्राीय जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पहारों एवं गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया।

महिला एवं बाल विकासकर्मियों ने किया स्वागत
हैलीपेड़ स्थल के समीप ही महिला एवं बाल विकास विभागीय कार्मिकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विभागीय उप निदेशक श्रीमती लीला पडि़यार ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाया तथा पुष्पहार पहना कर जिले की महिलाओं की ओर से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री श्रीमती राजे हैलीपेड़ से सड़क मार्ग द्वारा जानामेड़ी स्थित उत्तम सेवा धाम पहुंची जहाँ आयोजकों व धाम के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।उन्होंने प्रसिद्ध ध्यानयोगी महर्षि उत्तम स्वामीजी महाराज के सान्निध्य में अनुष्ठान कक्ष में पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और महर्षि उत्तम स्वामीजी का आशीर्वाद पाया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री  श्रीमती वसुंधरा राजे ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय संतों का साहित्यिक अवदान’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लिया।