मुख्यमंत्री ने श्री गिरिराज किशोर के निधन पर शोक जताया

जयपुर, 14 जुलाई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता श्री गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. गिरिराज किशोर से उनके पारिवारिक संबंध थे, जीवन में मुझे हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता रहा। उनका निधन मेरेे लिए एक निजी क्षति है। उनके निधन से देश ने एक प्रबुद्ध चिंतक और विचारक खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।