मुख्यमंत्री की जोधपुर भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष के निधन पर संवेदना

जयपुर 11 मार्च। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने जोधपुर भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष श्री गजेसिंह सरेचा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. सरेचा भाजपा के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। वे जनप्रिय नेता थे, जो क्षेत्रीय समस्याओं के निवारण के लिए सदैव सक्रिय रहे। उनका निधन जोधपुर जिले के लिए ही नहीं अपितु भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शंाति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।