मुख्यमंत्री ने ली भामाशाह योजना की समीक्षा बैठक

जयपुर, 1 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे मुख्यमंत्री निवास पर भामाशाह योजना की समीक्षा बैठक ले रही हैं। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी, प्रमुख वित्त सचिव श्री पी.एस. मेहरा, प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) श्री मुकेश शर्मा, प्रमुख शासन सचिव (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) श्री सुबोध अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव (ग्रामीण विकास) श्री श्रीमत पाण्डे, प्रमुख शासन सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) श्री सुदर्शन सेठी, प्रमुख शासन सचिव (सहकारिता) श्री दीपक उप्रेती, शासन सचिव (आयोजना) श्री अखिल अरोड़ा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त निदेशक श्री नीरज के. पवन उपस्थित हैं।