भाजपा राजस्थान महासदस्यता अभियान मे 1 करोड सदस्य बनायेगी-भाजपा

जयपुर, 05 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सदस्यता अभियान के सभी संयोजको का आवाहान किया है कि हमे केन्द्र ने जो 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया हे उसके स्थान पर हमे 1 करोड सदस्य बनाने चाहिये। राजे ने कहा कि वर्तमान मे पार्टी के लगभग 75 हजार सक्रिय सदस्य हे अब सक्रिय सदस्य बनने के लिये सभी को 100 साधारण सदस्य बनाना आवश्यक हुआ है। यदि ये 75 हजार सक्रिय सदस्य 100-100 साधारण सदस्य बनायेंगे तो प्रदेश मे यह आंकडा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। राजे ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव मे हमारे साथ 1 करोड 38 लाख लोग जुडे थे और लोकसभा के चुनाव मे 1 करोड 48 लाख 95 हजार 106 लोग जुडे। इसलिये हम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा दिया गया लक्ष्य को 1 करोड तक आसानी से प्राप्त कर सकते है। राजे ने 6 नगर निगम को छोडकर प्रत्येक जिले को 2-2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य व नगर निगमो को 3-3 लाख सदस्य बनाने का आग्रह किया। राजे ने कहा कि मैं भी 100 सदस्य बनाउंगी और मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं कि वे भी इस अभियान से जुडे और सभी कार्यकर्ता 100-100 सदस्य बनाकर सक्रिय कार्यकर्ता बनें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं को नगर निकायों के चुनाव में अच्छा परिणाम देने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी ने आव्हान किया है कि जिस तरह पार्टी की साख बढ रही है, हर व्यक्ति भाजपा का सदस्य बनना चाह रहा है।, इसी संदर्भ में 31 मार्च 2015 तक सदस्यत अभियान जारी रहेगा। अब एस.एम.एस. और इन्टरनेट केे माध्यम से भाजपा के सदस्य बन रहे है। वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के लिये संगठन ने रचना बनाई है जिसमें प्रदेश स्तर पर संयोजक, सह-संयोजक, जिला मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर तक संयोजक व सह-संयोजक बनाकर नये सदस्य जोडने का पखवाडा चलाया जायेगा जिसमें विभिन्न स्थानो जैसे एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, यूनिर्वसिटि, काॅलेज, मेडिकल काॅलेज, हाॅस्पिटल, इन्श्योरेन्स, बैंक, इण्डस्ट्रीज वर्कर्स आदि जगहो पर कैम्प लगाकर पूरे देश में कहीं भी सदस्य बना सकते है। महिला मोर्चा अपने स्तर पर वर्किंग हाॅस्टल्स, सब्जी मण्डी, सिनेमा हाॅल, शाॅपिंग माॅल, किटि पार्टी, धार्मिक स्थलो, गांव की चैपाल आदि में कैम्प लगाकर सदस्य बनाये।

सदस्यता अभियान के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने कहा कि चीन में सत्तारुढ पार्टी के 7 करोड सक्रिय सदस्य है। भारत में नरेन्द्र मोदी जी का मिशन भाजपा के 10 करोड सदस्य बनाने का है। 7 नवम्बर के विशाल कार्यक्रम में माननीय वसुन्धरा राजे जी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की तब से आज तक प्रदेश मे 6 लाख 48 हजार सदस्य बन चुके है। प्रदेश मे वर्तमान मे 13 लाख 74 हजार सदस्य है, इनकी सदस्यता भी स्वतः समाप्त हो गई हे इन्हे भी सदस्य बनना होगा। केन्द्र ने हमे 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। 100 सदस्य बनाने वाला व्यक्ति सक्रिय कार्यकर्ता होगा। इस महाअभियान को 31 मार्च 2015 तक पूरा करना है। पंचारिया ने कहा कि प्रसिद्धि और प्रचार इन दो पहलुओ पर ध्यान देना होगा जिसमें पोस्टर, फ्लेक्स, हाॅर्डिंग्स, विज्ञापन आदि है, इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमो की रचना एवं आयोजन करना है। युवा मोर्चा की टीम का गठन और उन्हे जिम्मेदारी देना, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन में सम्पर्क करना, बस-स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, सब्जी मण्डी, झौंपड पट्टी सभी जगह पहुंच कर सदस्य बनाना है। सदस्ता अभियान के लिये पूरा समय देकर काम करने वाले कार्यकर्ता यानी विस्तारक नियुक्त करने के लिये ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची दें जो पार्टी को समय दे ये विस्तारक 10 से 15 दिन पूरा समय लगाकर गांव-गांव ,ढाणी – ढाणी जाकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने मे सहयोग प्रदान करेगें।
इस कार्यशाला मे आई.टी. सेल व मिडिया सेल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से इस अभियान को किस प्रकार से गति प्रदान की जा सकती है इस विषय पर अपने उद्भोदन दिये व डिजिटल माध्यम से उसे प्रदर्शित कर सबको जानकारी देने वालों मे गौरव घोष, प्रदेश सदस्ता अभियान के आई.टी. सेल के प्रमुख नरेन्द्र कटारा, विरेन्द्र शर्मा व सागर जोशी थे।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा, रामकिशोर मीणा, नंदकिशोर सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता कैलाशनाथ भट्ट , श्रीमती अनीता सिंह , विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक योगेन्द्र सिंह तंवर , प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सोहनलाल ताम्बी सहित जिलाध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक व सह-संयोजक उपस्थित थे।