पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार संकल्पित

वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि वल्र्ड म्युजिक फेस्टिवल अनूठा और उपलब्धिपूर्ण आयोजन है और यह उदयपुर के संगीत इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारत म­ अंतर्राष्ट्रीय संगीत और भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एक ऐसा वार्षिक आयोजन बनकर उभरेगा जिसे भारत आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक अपने सालाना यात्रा कैलेण्डर म­ शामिल करेंगे।

श्रीमती राजे शनिवार को उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ग्राउण्ड पर आयोजित वल्र्ड म्युजिक फेस्टिवल म­ मुख्य अतिथि के रूप म­ बोल रही थी। उन्होंने वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल को पर्यटन के लिए ख़ास बताया और कहा कि राज्य सरकार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए संकल्पित है।

वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल के पहले दिन रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ग्राउण्ड पर सुरमयी ठण्ड के बीच सजी शाम में विश्व संगीत के कई नामी कलाकारों ने यादगार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लेमेंको म्यूजिक एंड डांस समूह, स्पेन के कलाकारों जुआन्मा जुरानो एवं तमारा, पासो ए दोस के जादुई फ्लेमेनको के चार ताली पर वहां के लोकसंगीत की शानदार प्रस्तुतियों से हुईं। मंच से ताली के साथ पदचाप में सुर मिलाते हुए स्पेनिश गिटार और ताल-लय के साथ सिंगल व ड्यूएट प्रस्तुतियों का दर्शकों ने जम कर आनंद उठाया।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी करतल ध्वनि से उनका हौंसला बढ़ाया। प्रस्तुतियों के अंत में पूरे क्रू को स्टेंडिंग ओवेशन दिया गया। विश्वभर में 500 से ज्यादा लाइव कंसर्ट कर चुकी आइवरी कोस्ट की ग्रैमी अवाॅर्ड विजेता डोबेटनाहोर की प्रस्तुतियों ने अफ्रीकी कबीलाई व कैरेबियन म्यूजिक की जुगलबंदी से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस संगीतमयी शाम का समापन भारत के सबसे लोकप्रिय फ्यूज़न राॅक बैंड म­ से एक ’द रघु दीक्षित प्रोजेक्ट’ के साथ हुआ। देश में फ्यूजन संगीत के स्टार आइकन ने अपने विशिष्ट परिधान के साथ ही पैरों में कडे़ और घुंघरू बांध कर फ्यूजन पेश किया तो मस्ती दुगुनी हो गई। रघु के राॅक बैण्ड की प्रस्तुति पर वहां मौजूद देशी-विदेशी पर्यटक और दर्शक थिरकने पर मजबूर हो गये।

समारोह में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौरड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ सुनील दुग्गल, वण्डर सीमेंट के निदेशक विवेक पाटनी, पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उदयपुर/जयपुर, 13 फरवरी 2016