मुख्यमंत्री ने पुष्कर सरोवर की महाआरती में भाग लिया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार सायं पुष्कर सरोवर की महाआरती में भाग लिया। श्रीमती राजे ने कार्तिक पंचतीर्थ स्नान के प्रथम दिन एकादशी की महाआरती में भाग लेकर सरोवर के राजबोहरा घाट से सभी 52 घाटों के विहंगम दृश्य को देखा।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारम्भ हुई महाआरती में सौ से अधिक पंडितों ने पुष्कर महात्म्य का गुणगान करते हुए सरोवर की आरती की। श्रीमती राजे पूरी तन्मयता और भक्तिभाव से महाआरती में सम्मिलित हुईं। सरोवर के चारों ओर स्थित सभी 52 घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्जवलित कर महाआरती के साथ आरती की।

तीर्थ पुरोहित संघ के संयोजक पंडित श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री का माला पहनाकर अभिनन्दन किया तथा उन्हें पुष्कर सरोवर का चित्रा भी भेंट किया। मुख्यमंत्री का बांगड गु्रप के श्री एच.एम.बांगड ने भी स्वागत किया।

महाआरती में जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनित भदेल, विधायकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

अजमेर/जयपुर, 22 नवम्बर 2015