मुख्यमंत्री ने की विभिन्न बोर्डों और नगर सुधार न्यास में अध्यक्षों के नियुक्ति घोषणा

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सोमवार को राज्य सरकार के अधीन विभिन्न बोर्डों और नगर सुधार न्यासों (यूआईटी), विकास प्राधिकरण में अध्यक्षों के साथ ही महिला आयोग में दो सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है।

श्रीमती राजे ने तीन वर्तमान विधायकों एवं दो पूर्व विधायकों को बोर्ड अध्यक्ष बनाया है। इन नियुक्तियों से राज्य के इन बोर्डों, नगर सुधार न्यासों के कार्यों में गति आएगी जिससे विकास का लाभ जन-जन तक पहुंचेगा।

विधायक श्री प्रेम सिंह बाजौर को सैनिक कल्याण बोर्ड, श्री हरिसिंह रावत को मगरा विकास बोर्ड एवं श्री श्रीचंद कृपलानी को नगर सुधार न्यास, चित्तौड़गढ़ का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पूर्व विधायक श्रीमती कमला कस्वां को समाज कल्याण बोर्ड तथा श्री शम्भुदयाल बड़गुर्जर को राजस्थान राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्षों एवं सदस्यों की सम्पूर्ण सूची इस प्रकार है:

  • समाज कल्याण बोर्ड › श्रीमती कमला कस्वां
  • राजस्थान राज्य खादी ग्रामोद्योग › श्री शम्भुदयाल बड़गुर्जर
  • सैनिक कल्याण बोर्ड › श्री प्रेम सिंह बाजौर
  • लघु उद्योग विकास बोर्ड › श्री मेघराज लोहिया
  • मगरा विकास बोर्ड › श्री हरिसिंह रावत
  • राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति › श्री श्रीकृष्ण पाटीदार
  • मदरसा बोर्ड › श्रीमती मेहरूनिशा टांक
  • अल्प संख्यक आयोग › श्री सरदार जसवीर सिंह
  • नगर सुधार न्यास, अलवर › श्री देवीसिंह शेखावत
  • नगर सुधार न्यास, जैसलमेर › डाॅ. जीतेन्द्र सिंह
  • नगर सुधार न्यास, सवाई माधोपुर › श्री जगदीश अग्रवाल
  • नगर सुधार न्यास, बाड़मेर › श्रीमती प्रियंका चैधरी
  • अजमेर विकास प्राधिकरण › श्री शिवशंकर हेडा
  • नगर सुधार न्यास, चित्तौड़गढ़ › श्री श्रीचंद कृपलानी
  • सदस्य महिला आयोग › सौम्या गुर्जर
  • सदस्य महिला आयोग › रीटा भार्गव

जयपुर, 18 जनवरी 2016